Vistaar NEWS

Bhopal: आदमपुर खंती की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, कई किमी से दिखा धुआं, इस साल चौथी बार हादसा

Bhopal: Fire breaks out at a plastic factory in Adampur Khanti

भोपाल: आदमपुर खंती स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग

Bhopal Fire: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित आदमपुर खंती में एक बार फिर से आग धधक उठी. सोमवार को प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई. आग की लपटें करीब 20 फीट ऊंची उठती हुई दिखाई दीं. वहीं, धुएं को कई किमी से देखा गया. मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं.

आग लगने का कारण क्या है?

आदमपुर खंती में स्थित जिस प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगी है, उसकी क्षमता 5 टन है. इसे टेराफॉर्म नाम की संस्था पीपीपी मॉडल पर संचालित कर रही है. आग कैसे लगी, इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है. हालांकि आदमपुर स्थित नगर निगम के कचरा निस्तारण प्लांट को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. वहीं, एक अधिकारी का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

इसी साल आग लगने की चौथी घटना

इससे पहले आदमपुर खंती में कई बार आग चुकी है. इससे आसपास के स्थित गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जानकारी के मुताबिक पिछले 18 महीनों में 12 बार आग लगने की घटना सामने आ चुकी है. साल 2026 की बात करें तो अब तक चार बार आग लग चुकी है. बार-बार लगती आग मुसीबत बनती जा रही है. इससे मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है.

17 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आदमपुर खंती से कचरे के निस्तारण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. 17 नवंबर को फिर सुनवाई है. इससे पहले यहां आग लग गई. यहां कूड़े का पहाड़ बन गया है. आसपास रहने और गुजरने वालों तेज बदबू का सामना करना पड़ता है. इससे इलाके का भूजल प्रदूषित हो रहा है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Exit mobile version