Vistaar NEWS

Bhopal: बेटे को वश में करने की चाहत बनी मुसीबत! तांत्रिक भाई-बहन ने महिला से ठगे 1 करोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

bhopal tantra mantra case 4 accused arrested

भोपाल तंत्र-मंत्र मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश के भोपाल से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां तांत्रिक भाई-बहन ने तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से एक करोड़ रुपये की ठगी कर ली. पीड़ित परिवार भिंड जिले का रहने वाला है. पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

क्या है पूरा मामला?

भोपाल के साकेत नगर में रहने वाली राजेश्वरी शर्मा की मुलाकात मोहल्ले में रहने वाली गौरी सिंह के जरिए आशा यादव से हुई. आशा ने दावा किया कि उसका भाई मुकेश यादव तंत्र-मंत्र और गृहशांति का कार्य करता है. दरअसल, राजेश्वरी का बेटा विवेक परिवार से लंबे वक्त से अलग रह रहा था. महिला चाहती थी कि बेटा घर वापस आ जाए और परिवार को एकजुट करने की चाहता में आशा के घर आना-जाना शुरू कर दिया. इसके साथ ही तंत्र-मंत्र के सहारे बेटे को वापस बुलाने का फैसला लिया.

महिला से एक करोड़ रुपये ठगे

तांत्रिक भाई-बहन ने षड़यंत्र कर राजेश्वरी शर्मा से 12,54,000 रुपये नकदी एवं फोन-पे (ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म) के माध्यम से 7,16,000 रुपये ठगे. करीबन 625 ग्राम सोने के जेवर और लगभग 500 ग्रांम चांदी के जेवर धोखाधड़ी से तंत्र-मंत्र, गृह शांति कराने का लोभ-लालच और भय दिखाकर लगभग 1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की. ‎

मामले का खुलासा कैसे हुआ?

इस पूरे मामले का खुलासा 29 सितंबर 2026 को हुआ. बिट्टन मार्केट स्थित एक ज्वेलर ने राजेश्वरी के पति पुरुषोत्तम शर्मा को कॉल किया. बताया आशा यादव ने उसकी दुकान से 17 लाख रुपये की कीमत का सोना खरीदा था. इसके लिए केवल पांच लाख रुपये चुकाए गए लेकिन बाकी राशि का चेक से भुगतान किया जाना था जो नहीं हुआ. जब पुरुषोत्तम ने पत्नी राजेश्वरी से इस बारे में तहकीकात की तो सारा मामला सामने आ गया.

ये भी पढ़ें: ‘यहां रहना है तो…’, झाबुआ में भड़के मंत्री विजय शाह, बोले- ‘गाड़ी खड़ी है, अधिकारियों को भोपाल ले जाएंगे’

पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया

एडिशनल डीसीपी (क्राइम) शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मामले में आरोपी मुकेश (पिता राम यादव), आशा यादव (पति हरीश चड़ार), हरीश कुमार (स्व. पूरण सिंह चड़ार) और श्यान (पिता नासिर अजीम खान) को गिरफ्तार कर लिया गया है. आशा यादव की निशानदेही में 11 ग्राम सोना बरामद कर लिया गया है. इसके साथ ही पति हरीश कुमार और साथी श्यान ने गोल्ड लोन पर रखे जेवर को पुलिस ने फ्रीज करा दिया है.

Exit mobile version