Vistaar NEWS

‘पहले डिजिटल भुगतान की डाली आदत, अब MDR से होगी परेशानी’, भोपाल में UPI के नए नियम का व्यापारियों ने जताया विरोध

UPI MDR Charge

सांकेतिक तस्वीर

Bhopal News: दो हजार रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने की प्रस्तावित व्यवस्था को लेकर भोपाल के व्यापारियों ने कहा कि सरकार और बैंकों ने पिछले कई वर्षों में व्यापारियों के साथ-साथ आम ग्राहकों को भी डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया है. आज छोटे से छोटे दुकानदार से लेकर बड़े कारोबारी तक UPI को अपनी रोजमर्रा की व्यापारिक व्यवस्था का हिस्सा बना चुके हैं. ऐसे में अब बड़े UPI भुगतान पर शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के सामने नई व्यवहारिक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं. व्यापारियों ने कहा कि इसके लिए हम वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखेंगे.

व्यापारियों का क्या कहना है?

सरकार के नए नियमों को लेकर भोपाल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने इस फैसले को छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बताया. उन्होंने कहा कि हम वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री को इस बारे में पत्राचार भी करेंगे क्योंकि छोटे और मध्यम व्यापारियों का फायदा बहुत कम होता है. अगर ऐसे में 0.4% चार्ज देना होगा तो इसका सीधा असर आम जनता पर भी पड़ेगा क्योंकि अगर व्यापारियों का घर ज्यादा होगा तो घुमा फिरा कर जनता से ही उसका पैसा व्यापारी वसूल करेंगे.

इस व्यवस्था का विरोध क्यों हो रहा है?

व्यापारियों ने क्या मांग की है?

ये भी पढ़ें: UPI से 2000 से ज्यादा की पेमेंट पर 0.40 फीसदी MDR चार्ज, 15 अक्टूबर से लागू, जानिए किनके लिए होगा फ्री

व्यापारी का मानना है कि अगर लगातार अतिरिक्त लागत आएगी तो कुछ व्यापारी बड़े डिजिटल भुगतान के बजाय ग्राहक से नकद भुगतान या भुगतान को अलग-अलग हिस्सों में करने का आग्रह कर सकते हैं. इससे डिजिटल भुगतान की सहजता, पारदर्शिता और लेनदेन की गति प्रभावित होने की आशंका है. आज ग्राहक के पास जेब में नकदी न होने पर भी वह मोबाइल से तुरंत भुगतान कर सकता है.

Exit mobile version