Vistaar NEWS

‘बिजनेस करना है तो हर महीने…’, CGST अफसर को CBI ने किया गिरफ्तार, घर से मिले 72.50 लाख कैश

CBI Team

CBI टीम (File Photo)

CGST Officer Arrested: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जांच एजेंसी CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. CGST के अधिकारी को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. अफसर पर आरोप है कि वह स्क्रैप कारोबारी से लगातार पैसे मांग रहा था. धमका रहा था कि पैसे नहीं दोगे तो कारोबार नहीं करने दूंगा. कारोबारी ने परेशान होकर अधिकारी के खिलाफ शिकायत की थी.

गोदाम पर छापेमारी की, 11 लाख वसूले

CBI के मुताबिक निवारक शाखा में तैनात राजेश कुमार के खिलाफ शनिवार (10 अक्टूबर) को शिकायत मिली थी. अधिकारी पर हर महीने स्क्रैप कारोबारी से 2 लाख रुपये मांगने का आरोप है. दरअसल, रायसेन जिले के मंडीदीप के स्क्रैप कारोबारी मुबीन खान ने 9 अक्टूबर को अफसर के खिलाफ CBI से शिकायत की थी. बिजनेसमैन ने आरोप लगाया कि अधिकारी ने ई-बिल ना होने की बात कहकर इंदौर से भोपाल आ रहा वाहन रोका गया. इसके साथ ही मंडीदीप ही गोदाम पर छापेमारी की. इसके साथ ही 11 लाख रुपये वसूले.

‘कॉफी हाउस में बुलाकर धमकी दी’

कारोबारी ने ये बताया कि अधिकारी ने उन्हें एक कॉफी हाउस में बुलाया था. बिजनेस बिना किसी व्यवधान के चलता रहे इसके लिए कहा कि हर महीने तुम्हें 2 लाख रुपये देने होंगे. माह की 10 तारीख को मासिक रिश्वत मांगी गई. कारोबारी ने आगे बताया कि घूस ना देने पर कारोबार चौपट करने की धमकी दी.

ये भी पढ़ें: भोपाल से बिहार और रीवा जाना होगा और आसान! दिवाली-छठ पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, इन रेलवे स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

भोपाल और कानपुर में छापेमारी

स्क्रैप कारोबारी की शिकायत के आधार पर CBI ने कार्रवाई की. उत्तर प्रदेश कानपुर और भोपाल स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. जांच एजेंसी की टीम को आरोपी के घर से 72.50 लाख रुपये नकद मिले. इसके साथ ही चल-अचल संपत्तियों की जांत की जा रही है.

Exit mobile version