Vistaar NEWS

Bhopal: RSS का मिशन युवा! दत्तात्रेय होसबाले जेन जी और अल्फा से करेंगे संवाद, लाल परेड ग्राउंड में होगा कार्यक्रम

bhopal dattatreya hosabale will interact with gen z and Alpha

सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले

Bhopal News: देश में जेन-जी और अल्फा को लेकर मौजूदा सरकार और अन्य संगठनों की सक्रियता बढ़ी है. युवा पीढ़ी के साथ संवाद के लिए लगातार कोशिश की जा रही हैं. इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ‘मिशन युवा’ की राह पर निकला है. जानकारी के मुताबिक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भोपाल में जेन-जी और अल्फा से संवाद करेंगे.

लाल परेड ग्राउंड में होगा कार्यक्रम

राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में स्वयंसेवकों के लिए बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने वाला है. इसमें युवा वर्ग खास तौर पर जेन जी और अल्फा की सहभागिता पर जोर दिया जा रहा है. इस नई पीढ़ी से होसबाले संवाद करेंगे. इसे RSS से युवा पीढ़ी को जोड़ने की कवायद की तरह देखा जा रहा है.

अन्य पदाधिकारियों के कार्यक्रम बनाए जा रहे

संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के युवा संवाद कार्यक्रमों के बाद संघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के भी युवाओं से संवाद कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं. संघ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. करीब चार साल पहले भी होसबाले लाल परेड मैदान में स्वयंसेवकों को संबोधित कर चुके हैं. इस बार भी उनका कार्यक्रम मुख्य रूप से स्वयंसेवकों के लिए रखा जा रहा है.

दिल्ली प्रदर्शन के बाद सबक

नीट पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जेन-जी और अल्फा शामिल हुए. झारखंड की राजधानी रांची में भी प्रदर्शन हुए. इन प्रदर्शनों में युवाओं की भूमिका के बीच राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की सक्रियता बढ़ी है.

ये भी पढ़ें: ‘राम भक्तों की भावना को चोट पहुंची…’, चंदा चोरी के मामले में संघ का पहला बयान, धैर्य रखने की अपील

Exit mobile version