Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल में पांचवीं कक्षा के छात्र की पिटाई का मामला सामने आया है. होमवर्क ना करने पर टीचर ने स्टूडेंट के साथ बेरहमी से मारपीट की. बच्चे के गाल पर थप्पड़ मारे. आरोपी शिक्षक के खिलाफ बागसेवनिया थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. बच्चे की मां की शिकायत FIR रजिस्टर्ड की गई है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला 7 अक्टूबर का है. साकेत नगर स्थित एडिक्सन क्लासेस में मुदित देशमुख कोचिंग क्लासेस पढ़ता है. राहुल गौर नाम का टीचर यहां पढ़ाता है. जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5.30 बजे मुदित वैन से कोचिंग गया था. रात 8 बजे जब वह लौटा तो उसके गाल और कान पर थप्पड़ के निशान बने हुए थे. बच्चे की मां शिवानी देशमुख ने जब इस बारे में पूछा तो छात्र ने बताया कि होमवर्क पूरा ना करने पर राहुल सर ने उसे थप्पड़ मारे.
बच्चे से पूरी बात सुनने के बाद मां शिवानी देशमुख ने अपने पति श्रीराम देशमुख को इस बारे में जानकारी दी. इसके बाद बच्चे को लेकर माता-पिता बाग सेवनिया थाने पहुंचे. यहां उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में पूरी बात बताई. मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. महिला ने बताया कि उनका बेटा हर रोज कोचिंग जाता है. हर दिन की तरह 7 अक्टूबर को भी वह कोचिंग गया था, जब वह वह लौटा तो उसके कान और गाल पर चोट के निशान थे. थप्पड़ उभरे हुए थे.
ये भी पढ़ें: जेब में जांच की पर्ची, तारीख 2027 की… एम्स भोपाल में मरीजों की बढ़ी परेशानी, MRI-CT के लिए महीनों की वेटिंग
परिजनों ने की गिरफ्तारी की मांग
पुलिस ने बच्चे और माता-पिता का बयान दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. छात्र के परिजनों ने आरोपी टीचर की गिरफ्तारी की मांग की है.
