Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. यहां के ईंटखेड़ी में होटल में पकड़े जाने पर युवक और युवती ने सीधे खिड़की से छलांग लगा दी. दोनों युवक युवती होटल के कमरे से निकलने के बजाय खिड़की की तरफ भागने लगे. वे नीचे बने टीन शेड पर कूद गए वहां से भी उन्होंने भागने की कोशिश की. लेकिन उसके बाद असली कहानी शुरू हुई.
"Run…!" Visuals are from a Bhopal hotel. And no, it’s not a movie shoot. Hindu activists raided a hotel after a tip that a Muslim youth had allegedly taken a Hindu girl there under a false name. Salman and the girl jumped onto the rooftop and started fleeing. https://t.co/uVjoXWXb8p
— Treeni (@treeni) November 14, 2026
यह है पूरा मामला
पूरा मामला 12 नवंबर का बताया जा रहा है, जिसका वीडियो औज यानी कि 14 नवंबर को सामने आया. दरअसल, युवक-युवती ने टीन शेड पर कूदने के बाद भी आगे भागने की कोशिश की. लेकिन ज्यादा आगे बढ़ने पर टीन का रास्ता खत्म हो गया. और आगे जाकर गिरने के डर से दोनों वापस लौट आए. फिर क्या था, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की.
पुलिस के हवाले किया
मिली जानकारी के मुताबिक, हिंदू कार्यकर्ताओं को युवक और युवती के साथ में होने की खबर मिली थी. जब वे कमरे के बाहर पहुंचे तो युवक और युवती घबरा गए. और खिड़की से छलांग लगा दिया. पूरे मामले में सलमान खान नामक युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया
पुलिस ने सलमान को धारा 151 के तहत जेल भेज दिया है. वहीं, जांच के दौरान हैरान कर देने वाले खुलासे हुए. यह पता चला कि. युवक ने युवती की मुस्लिम नाम से फर्जी आईडी तैयार कराई थी. और इसी आईडी से यह रूम बुक किया था. मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. मामले को लेकर यह बात भी सामने आई है कि, हिंदू कार्यकर्ताओं ने सलमान की जमकर धुनाई की.
