Vistaar NEWS

Bhopal: भोपाल ISBT पर वर्मा ट्रेवल्स की कई बसों में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

bhopal isbt fire

भोपाल ISBT पर बसों में लगी आग

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) पर रविवार शाम (25 अक्टूबर 2026) को एक भीषण हादसा हो गया, जहां डिपो परिसर में खड़ी वर्मा ट्रेवल्स की बसों में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने कई बसों को अपनी चपेट में ले लिया. जानकारी के मुताबिक करीब 4 से 5 बसों में आग लगी है. मौके पर पुलिस बल मौजूद और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है.

बस मालिक दीपक वर्मा मौके पर मौजूद

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अभी तक किसी भी तरह की कोई जनहानि की खबर सामने नहीं आई है. आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पया है. मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है. सूचना मिलते पर दमकल विभाग की गाड़ियां और स्थानीय प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं. आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. बस मालिक दीपक वर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं.

न्यूज मार्केट में लगी थी आग

बता दें कि अब करीब दो हफ्ते पहले भोपाल के सबसे फेमस न्यू मार्केट में भी आग लगने की घटना सामने आई थी. आग छोले-भटूरे की दुकान में लगी थी. इस आग की लपटें इतनी भयावाह थी कि पूरे मार्केट में अफर-तफरी मच गई. आग की मुख्‍य वजह छोले-भटूरे की भट्टी और शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा था. इस आग की चपेट में आसपास की करीब 5 से 6 दुकाने और 8 से 10 रेहड़‍ियों आ गई.

खेड़ापति हनुमान मंदिर पास की घटना

दुकान के पास बने खेड़ापति हनुमान मंदिर की दीवार की वजह से आग मंदिर के अंदर तक नहीं पहुंच सकी थी. बताया जा रहा है इस आग की वजह से व्‍यापारियों का करीब 10 करोड़ का सामान जलकर राख हो गया था. इस हादसे में अब तक किसी भी तहर से जनहानि की खबर सामने नहीं आई है.

ये भी पढे़ं- भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण आग, व्यापारियों का 10 करोड़ का सामान जलकर राख

Exit mobile version