Vistaar NEWS

कोलार में सुनील लोधी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, CM मोहन यादव की मौजूदगी में हुआ 105 फीट के रावण का दहन

Bhopal News

कोलार रावण दहन कार्यक्रम

आज विजयादशमी के मौके पर देश में भर रावण के पुतलों का दहन कर असत्य पर सत्य की जीत की जश्न मनाया जा रहा है. दिल्ली, लखलऊ, कोलकाता से लेकर हर जगह दशहरा की धूम मची हुई है. इसी क्रम में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार में भी रावण दहन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. हर साल की भांति इस इस बार भी इस आयोजन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत प्रदेश के तमाम नेता भी यहां मौजूद रहे.

सीएम मोहन यादव भी कार्यक्रम में रहे मौजूद

सीएम मोहन यादव के साथ डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और सांसद वी. डी शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए. दहन से पहले हनुमान अंश फेम बुंदेली गायक सुनील लोधी ने अपने भजनों की प्रस्तुति दी. उनके मधुर आवाज में भजन गाते ही सामने बैठे लोग भक्ति में झूम उठे और पूरा माहौल राममय हो गया. कोलार हिंदू उत्सव समिति और दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में सुनील लोधी की भजन आकर्षण का केंद्र रहे.

महोत्सव में 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया. इसके साथ ही मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी जलाए गए. समिति इस साल आयोजन का 24वां वर्ष मना रही है. वहीं, लगातार 15 वर्षों से यहां 105 फीट ऊंचे रावण के दहन की परंपरा निभाई जा रही है.

विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं-सीएम मोहन यादव

आयोजन में पहुंची सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जगदीश देवड़ा जी, हमारे वरिष्ठ नेता, माननीय सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शर्मा जी, महापौर मालती राय जी, चौकसे जी, राहुल कोठारी जी, प्रदेश महामंत्री शैलेश लुणावत जी, गोस्वामी जी, भास्कर समूह के बिजनेस साइड के सम्मानित साथी और बड़ी संख्या में उपस्थित भगवान श्रीराम के जयकारे लगाने वाले सभी रामभक्तों को मेरी ओर से विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं.

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन हमें सदैव सद्मार्ग पर चलने, अपने संबंधों का निर्वहन करने और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है. उनके जीवन से मिलने वाली शिक्षाएं ही हमारे लिए सच्चा पाथेय हैं, जो हमारे जीवन के हर पड़ाव पर मार्गदर्शन करती हैं.

रावण दहन से पहले और उसके दौरान जयपुर और तमिलनाडु के शिवाकाशी से आए आतिशबाज आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया. रंग-बिरंगी रोशनी और आतिशबाजी के बीच तीनों पुतलों का दहन किया गया.

ये भी पढ़ेंः जेल में बंद आजम खान की रिहाई पर सस्पेंस! ED ने दर्ज की एक और FIR

Exit mobile version