जेल में बंद आजम खान की रिहाई पर सस्पेंस! ED ने दर्ज की एक और FIR

Azam Khan Bail Release Delayed: रामपुर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि ईडी की रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
Azam Khan

आजम खान की लटकी रिहाई

ED Registers Another FIR: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की रिहाई मुश्किल होते नजर आ रही है. क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनकी यूनिवर्सिटी से जुड़े एक और मामले में उनके खिलाफ नई FIR दर्ज कर ली है. यानी अभी कुछ दिनों और आजम खान को जेल में ही रहना पड़ सकता है. जानें क्या है पूरा मामला?

आजम खान पर आरोप है कि उनकी यूनिवर्सिटी पर कुल 494.46 करोड़ रुपए खर्च हुए, जबकि आयकर रिटर्न में उन्होंने केवल 78.32 करोड़ रुपए ही खर्च दिखाया. यानी कि आजम खान पर 416 करोड़ रुपए का हिसाब छिपाने का आरोप है. इस मामले में ईडी की टीम ने पहले जेल में बंद आजम खान से पूछताछ की. इसके बाद आजम खान समेत यूनिवर्सिटी और उसके ठेकेदार के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर लिया.

डबल पैन कार्ड रखने का भी आरोप

आजम खान पर पहले से ही दो पैन कार्ड रखने का मामला कोर्ट में पेंडिंग है. इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है. हालांकि, इस मामले में उन्हें राहत मिलने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन इसी बीच ईडी की एक और FIR ने उनकी जमानत पर अड़ंगा लगा दिया. यानी अब रिहाई लटक गई. जेल से बाहर आना आजम खान के लिए काफी मुश्किल भरा हो सकता है.

ये भी पढ़ेंः ‘सीना ठोककर कहता हूं, हराकर नहीं भेजा तो…’, सीएम योगी को नगीना सांसद की खुली चुनौती

करोड़ों रुपए के हेरफेर का आरोप

रामपुर पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि ईडी की रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. आजम खान पर करोड़ों रुपए के हेरफेर का आरोप है. इस मामले में आजम खान को आजीवन कारावास की सजा भी हो सकती है. फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और मामला कोर्ट में लंबित है. आजम खान वर्तमान में रामपुर जेल में बंद हैं.

ज़रूर पढ़ें