Vistaar NEWS

एमपी में दो वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला, एडीजी इंटेलिजेंस बने अंशुमन यादव,चंचल शेखर को मिली ये जिम्मेदारी

IPS Transfer

फाइल फोटो

मध्य प्रदेश सरकार ने 29 अगस्त 2026 को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2 इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें चर्चित आईपीएस चंचल शेखर और अंशुमन यादव के नाम शामिल हैं. आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ IPS अधिकारी अंशुमन यादव को नया एडीजी इंटेलिजेंस (गुप्तवार्ता) बनाया गया है. वहीं, विशेष सशस्त्र बल (SAF) के एडीजी चंचल शेखर को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नया संचालक (डायरेक्टर) नियुक्त किया गया है.

इंटेलिजेंस की कमान अंशुमन यादव को सौंपी

खबरों की मानें तो एमपी के वर्तमान एडीजी इंटेलिजेंस ए साईं मनोहर (1995 बैच) आगामी 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त (रिटायर) हो रहे हैं. उनके रिटायरमेंट से ठीक दो दिन पहले सरकार ने यह आदेश जारी कर इंटेलिजेंस की कमान अंशुमन यादव को सौंपी है.

अंशुमन यादव को मिली ये जिम्मेदारी

वहीं 1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन यादव, जो अब तक खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें वहां से वापस बुलाकर अब एडीजी गुप्तवार्ता (इंटेलिजेंस) जैसी बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है

अनिल कुमार (1993 बैच) विशेष पुलिस महानिदेशक, महिला सुरक्षा को विशेष पुलिस महानिदेशक, अजाक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया. डी. श्रीनिवास वर्मा (1997 बैच) अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स एवं विशेष कार्य बल को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विशेष सशस्त्र बल एवं सशस्त्र बल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. ये आदेश सचिव शिल्पा गुप्ता ने राज्यपाल के नाम से जारी किया है.

ये भी पढ़ें: सज्जन कुमार की शोकसभा में शामिल होना BJP सांसदों को पड़ेगा भारी? न‍ित‍िन नवीन ने किया तलब

Exit mobile version