MP के 26 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, IPS शुभम सिंह ठाकुर गोटेगांव SDOP बने
MP Police Transfer: मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. सोमवार (23 नवंबर) देर रात 26 पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया गया है. इनमें 25 अधिकारी राज्य पुलिस सेवा के हैं और एक अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा से है.
एमपी पुलिस मुख्यालय
MP Police Transfer: मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है. सोमवार (23 नवंबर) देर रात 26 पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया गया है. इनमें 25 अधिकारी राज्य पुलिस सेवा के हैं और एक अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा से है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, मंडला और रीवा समेत कई जिलों में बदलाव किया गया है. एसडीओपी, सिटी पुलिस अधीक्षक और डिप्टी पुलिस अधीक्षक स्तर पर स्थानांतरण किया गया है.
शुभम सिंह ठाकुर बने गोटेगांव SDOP
भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी IPS शुभम सिंह ठाकुर को नई जिम्मेदारी मिली है. उन्हें नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव का SDOP बनाया गया है. इससे पहले वे नरसिंहपुर जिले में ही गाडरवारा एसडीओपी के तौर पर पदस्थ थे.

इन पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला
- राज्य सेवा के अधिकारी पुरूषोत्तम मरावी को मंडला जिले के निवास एसडीओपी बनाया गया है. इससे पहले वे डिंडोरी जिले में महिला सुरक्षा में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे.
- संतोष मिश्र का ट्रांसफर उप पुलिस अधीक्षक यातायात नर्मदापुरम से उप पुलिस अधीक्षक यातायात, सतना में किया गया.
- संतोष कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम जिला में यातायात पुलिस उप अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है. इससे पहले वे जबलपुर में यातायात डीएसपी के पद पर तैनात थे.
- नम्रता सोंधिया को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में SDOP बनाया गया है. इससे पहले अधिकारी भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पोस्टेड थीं.
- आशीष जैन को पन्ना जिले के अजयगढ़ में SDOP के पद पर तैनाती मिली है. इससे पहले उनके पास जबलपुर में महिला सुरक्षा में उप पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी थी.
- सुनील कुमार वरकडे रीवा जिले के डभौरा एसडीओपी बनाए गए हैं.
- नीलम कनोज को देवास जिले में एलआर में उप पुलिस अधीक्षक की कमान मिली है. इससे पहले वे इंदौर नगरीय में सहायक पुलिस आयुक्त डाटा विश्लेषण के पद पर पदस्थ थीं.


