Vistaar NEWS

दुबई से MP आएगा बड़ा इन्‍वेस्‍टमेंट! तीन दिन के UAE दौरे पर जा रहे CM मोहन यादव

CM Mohan Yadav

मुख्यमंत्री मोहन यादव

CM Mohan Yadav Dubai Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव 6 से 9 सितंबर 2026 तक तीन दिवसीय दुबई (UAE) दौरे पर रहेंगे, जहां वे राज्य में औद्योगिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए बड़े वैश्विक निवेशकों से मुलाकात करेंगे. सीएम मोहन यादव की इस विदेश यात्रा का उद्देश्य एमपी में बड़े पैमाने पर विदेशी इन्वेस्टर्स को आकर्षित करना और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए अद्योगपतियों को आमंत्रित करना हैं. गौरतलब है कि अगले साल यानी 2027 के जनवरी महीने में भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन होने वाला है.

सीएम के साथ उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, पर्यटन के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों का दल भी दुबई दौरे पर रहेगा. वर्ष 2025 में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में प्रदेश सरकार को 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे. सरकार का दावा है कि इनमें से 10 लाख करोड़ से अधिक के निवेश धरातल पर उतर चुके हैं. वहीं, वर्ष 2026 के पहले छह माह में ही 76,862 करोड़ के नए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 82 हजार से अधिक युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे.

दिल्ली में केंद्रिय मंत्रियों के साथ बैठक

सीएम मोहन यादव दुबई रवाना होने से पहले दिल्ली में केंद्रिय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर मुख्यमंत्री का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है. औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में निवेश को लेकर जहां से भी संभावना है, वहां संपर्क साधा जा रहा है.

मुख्यमंत्री के दुबई दौरे का विवरण

6 सितंबर: प्रवासी भारतीयों (NRIs) के साथ विशेष संवाद, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) स्टॉल का उद्घाटन, और UAE के राजदूत व अरब संसद के अध्यक्ष से मुलाकात

7 सितंबर: दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के दिग्गजों से सीधी बातचीत व राउंड टेबल मीटिंग

8 सितंबर: वैश्विक व्यापारिक नेतृत्व और उद्योग समूहों के साथ वन-टू-वन बैठकें व साझेदारी पर चर्चा

9 सितंबर: निवेश अभियान के समापन के बाद दुबई से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान

ये भी पढ़ें: ‘लेडी सिंघम’ नेहा पच्चीसिया पर SIT का शिकंजा! क्‍या है वो मामला जिसके कारण जा सकती वर्दी?

Exit mobile version