Vistaar NEWS

MP Weather: मध्यप्रदेश में थमा सूखे का दौर, झमाझम बारिश से मौसम हुआ ठंडा- ठंडा कूल-कूल, IMD ने जारी किया अलर्ट

mp weather

फाइल फोटो

MP Weather: मध्य प्रदेश में अभी भी मानसून पूरी तरह से सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग ने 21 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई है. भोपाल और राजधानी से सटे इलाकों में सोमवार की दरमियानी रात खूब बारिश हुई है. राजधानी में पिछले करीब 1 हफ्ते से बारिश नहीं हुई थी जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था.

आईएमडी ने जारी किया यलो अलर्ट

पिछले दिनों मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई थी कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलेगा और मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो सकता है. लेकिन, अब भी लोग मानसून के दोबारा से सक्रिय होने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मौसम विभाग ने सोमवार को ताजा बुलेटिन जारी कर पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. इन जिलों के लिए स्थानीय स्तर पर तेज बारिश की चेतावनी भी दी गई है.

ये भी पढे़ं: ‘नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है’, CM मोहन यादव बोले- सभी अपराधों पर कार्रवाई

Exit mobile version