Bhopal News: भोपाल नगर निगम ऑफिस में शनिवार (22 अगस्त) को सीनियर और जूनियर अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली. हेल्थ ऑफिसर (Health Officer) सुमंदर शर्मा और असिस्टेंट हेल्थ ऑफिसर (Assistant Health Officer) बलवीर मलिक किसी विवाद पर आपस में भिड़ गए. धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि धमकी तक पहुंच गया.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, भोपाल नगर निगम मुख्यालय में सभी दारोगाओं की बैठक आयोजित हुई. मीटिंग खत्म होने के बाद सभी बाहर निकले. इसी बीच नरेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जोन-9 के HO सुमंदर शर्मा और AHO बलवीर मलिक के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस हो गई है. मुद्दा इतना गरमा गया कि AHO ने हेल्थ ऑफिसर सुमंदर शर्मा को जूते से मारने का प्रयास भी किया. इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया.
‘इस्तीफा साथ में रखता हूं’
दोनों अधिकारियों के बीच कहासुनी और नोक-झोंक का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बलवीर मलिक ने जीप से एक पेपर निकाला. कहा कि वे इस्तीफा अपने साथ रखते हैं. मैं मंत्री की भी नहीं सुनता हूं. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जबरन जलील किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: भोपाल की हवा पर NGT सख्त, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांगा 2019 से अब तक का रिकाॅर्ड, सितंबर में होगी अगली सुनवाई
किस बात पर दोनों के बीच हुई बहस?
बलवीर मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बैठक के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई. पिछले कुछ समय से उनके साथ ऐसा किया जा रहा है. यही वजह रही कि उन्होंने गुस्से में ये बात कही. वहीं, समुंदर शर्मा का इस मामले में कहना है कि नरेला क्षेत्र में स्पॉट फाइन को लेकर बात हो रही थी. इस पर मलिक भड़क गए और बहस शुरू हो गई.
