Vistaar NEWS

Bhopal: वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम नियुक्तियों पर आपत्ति, भोपाल के निकाह काजी ने छोड़ा पद, जानें पूरा मामला

Nikah Qazi resignation

भोपाल निकाह काजी का इस्तीफा

Non Muslim Appointments Dispute: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. बोर्ड के इस फैसले का विरोध जताते हुए भोपाल के निकाह काजी मोहम्मद मुआज खान नुमानी नदवी ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने केवल निकाह काजी के पद से ही नहीं बल्कि दीनी तालीमी बोर्ड जमीअत उलाम, मध्य प्रदेश के महासचिव के पद का त्याग कर दिया है. नुमानी ने अपना त्यागपत्र बोर्ड को सौंप दिया है.

काजी मुआज खान ने अपना पहला इस्तीफा शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी को और दूसरा इस्तीफा दीनी तालीमी बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद अबुल कलाम क़ासिमी को भेजा. इन दोनों पत्रों में भोपाल के निकाह काजी ने वक्फ की मौजूदा गतिविधियों पर आपत्ति जताई है.

उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा

काजी मुआज खान ने अपने त्याग पत्र में लिखा ‘मुझे जो जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं… मैंने उन्हें पूरी निष्ठा से निभाया, लेकिन वक्फ बोर्ड के वर्तमान पदाधिकारियों के साथ संस्था के जिम्मेदार लोगों का तुष्टिकरण का जो रवैया सामने आया है. उसे स्वीकार करना मुमकिन नहीं है. बोर्ड की मौजूदा गतिविधियां कौम और इस्लाम विरोधी हैं, जो जाहिर है. ऐसे में मेरा इस्लामी आत्मसम्मान मुझे इस व्यवस्था से जुड़े रहने की अनुमति नहीं देता.’

काजी मुआज खान का कहना है कि….

काजी मुआज खान का कहना है कि वक्फ बोर्ड मुसलमानों की एक धार्मिक और इस्लामी संस्था है. उनके अनुसार, ऐसी संस्था में गैर-मुसलमानों की नियुक्ति जायज नहीं है और यह उन्हें स्वीकार नहीं है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां हमेशा निष्ठा से निभाईं. लेकिन, वर्तमान परिस्थितियों में इन पदों पर बने रहना उनके लिए संभव नहीं रह गया है.

ये भी पढ़ें: बालाघाट टू केदारनाथ, नौकरी छोड़ धार्मिक यात्रा पर निकले दो दोस्त, एक कर रहा ‘दंडवत प्रणाम’, दूसरा पैदल चलकर उठा रहा सामान

Exit mobile version