Vistaar NEWS

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान मामले में नया मोड़, मंत्री विजय शाह पर नहीं चलेगा केस

Vijay Shah and Colonel Sofia Qureshi

कैबिनेट मंत्री मंत्री विजय शाह और कर्नल सोफिया कुरैशी

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह और कर्नल सोफिया कुरैशी वाले विवाद में अब एक नया मोड़ सामने आया है. मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उनके खिलाफ अभियोजन की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है. यानी कि फिलहाल विजय शाह पर कोई भी केस नहीं चलेगा. जनजातीय कार्यमंत्री ने विजय शाह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था.

शनिवार को एमपी सरकार ने बताया

एसआईटी की जांच के बाद विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अभियोजन की स्वीकृति मांगी गई थी. एमपी सरकार ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में बताया कि कैबिनेट की अनुशंसा पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा अभियोजन की स्वीकृति नहीं दी है. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि अभी तक इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कोई फैसला नहीं आया है.

अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

राज्य सरकार का जवाब मिलने के बाद अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा. बता दें कि मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर की की सफलता के बाद मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने 11 मई 2025 को इंदौर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान दिया था.

हाई कोर्ट ने लिया था संज्ञान

विजय शाह के बयान के बाद हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए थे. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर एसआईटी के गठन का आदेश दिया था. एसआईटी ने जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपकर विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की स्वीकृति मांगी थी.इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से इस मामले में जल्द निर्णय लेने के लिए कहा था.

वहीं अगस्त 2026 में मध्य प्रदेश कैबिनेट ने विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अभियोजन स्वीकृति नहीं देने की अनुशंसा की थी. इसके बाद राज्यपाल ने कैबिनेट की अनुशंसा स्वीकार करते हुए मंजूरी देने से इनकार कर दिया.

Exit mobile version