Vistaar NEWS

नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रार मुकेश सिंह को हटाया गया, परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में एक्शन, 5 दिनों से छात्र कर रहे प्रदर्शन

nursing council registrar mukesh singh

रजिस्ट्रार मुकेश सिंह हटाए गए

MP News: मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार मुकेश सिंह को हटा दिया गया है. डिप्टी सीएम और लोक स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश देने के बाद कार्रवाई की गई है. नर्सिंग परीक्षाओं में गड़बड़ी और रिजल्ट में देरी के चलते एक्शन लिया गया है. छात्र पिछले पांच दिनों से अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

8 अगस्त से प्रदर्शन कर रहे छात्र

नर्सिंग छात्रों के संगठन NSO के सदस्य 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर हैं. नर्सिंग काउसिंग भोपाल के सामने छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. स्टूडेंट्स की मांग है कि परिणाम को जल्द से जल्द घोषित किया जाए. इसी दौरान तीन छात्र अपनी मांगों को लेकर धरनास्थल के पास स्थित एक बिल्डिंग पर चढ़ गए. पुलिस ने तीनों को समझा-बुझाकर उतारा.

छात्रों की मांग क्या-क्या हैं?

ये भी पढ़ें: MP Board Time Table: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं क्लास का टाइम टेबल जारी, 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं, देखें पूरी डिटेल

Exit mobile version