Vistaar NEWS

Bhopal: पूर्व पार्षद मुनव्वर खान के खिलाफ FIR दर्ज, पैगाम-ए-मोहब्बत रैली में हिंदू समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

bhopal objectionable remarks about Hinduism case fir registered against former councilor Munawwar Khan

हनुमानगंज पुलिस स्टेशन, भोपाल

Bhopal News: भोपाल के पूर्व पार्षद मुनव्वर खान के खिलाफ हनुमानगंज पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है. खान पर आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित पैगाम-ए-मोहब्बत रैली में हिंदू धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. हिंदू संगठनों ने इस बयान पर आपत्ति जताई थी और कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा था. इसके साथ ही विरोध कर नारेबाजी की थी.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को भोपाल टॉकीज चौराहे से पैगाम-ए-मोहब्बत रैली निकाली गई. इसका आयोजन भोपाल उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने किया था. इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत पार्टी के कई नेता शामिल हुए. इसी रैली में पूर्व पार्षद मुनव्वर खान भी मौजूद रहे. जहां एक ओर विधायक ने एकता और सद्भावना का संदेश दे रहे थे. वहीं, पूर्व पार्षद ने ऐसा बयान दिया कि हिंदू धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हो गई.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बयान

हिंदू धर्म और उसके मानने वालों पर की गई टिप्पणी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए पुलिस को इस बारे में ज्ञापन सौंपा था. राहुल भदौरिया ने पूर्व पार्षद के खिलाफ हनुमानगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने धार्मिक आधार पर शत्रुता और वैमनस्य फैलाया.

ये भी पढ़ें: Bhopal: 66-67 रुपये किलो पहुंची शक्कर, व्‍यापारी बोले- रिटेल में ज्यादा कीमत, सरकार कराए सटोरियों की जांच

शिकायतकर्ता के मुताबिक पूर्व पार्षद ने रैली के दौरान हिंदू समुदाय को लेकर अपमानजनक शब्द कहे. इस संबंध में धारा 353 (2) के तहत शिकायत दर्ज की गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Exit mobile version