Vistaar NEWS

स्वच्छता सर्वेक्षण की लिस्ट से भोपाल बाहर, लिगेसी वेस्ट खत्म न होने के चलते 7 साल की मेहनत हुई बेकार

bhopal

स्वच्छता सर्वेक्षण की लिस्ट से भोपाल बाहर

Bhopal Swachh Survekshan Drop: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से ब़ड़ी खबर आ रही है. स्वच्छता सर्वेक्षण के सम्मान से भोपाल गायब हो गया है आदमपुर की खंती का लिगेसी वेस्ट खत्म न होने के चलते भोपाल रैंकिंग से बाहर हो गया है. और 7 साल की मेहनत पर पानी फिर गया है. इस पर भोपाल की महापौर मालती राय ने खेद जताया है.

महापौर ने क्या कहा?

महापौर मालती राय ने कहा,मुझे इस बात का खेद है. स्वच्छता सर्वेक्षण से शहर को बाहर होने पर महापौर ने दुख जताया है. महापौर ने बताया कि आदमपुर खंती का टेंडर हो गया है. कचरा जनवरी तक खत्म करवा कर रहेंगे. स्वच्छता लीग की श्रेणी खत्म कर दी गई है, उसके तहत जो पुरस्कार मिलना था, वह अब नहीं मिलेगा. सुप्रीम कोर्ट ने पूरे प्रदेश भर के लिए निर्देश दिए थे. स्वच्छता लीग था, वह खत्म हो गया.भोपाल स्वच्छता लीग में था. अब स्वच्छता जोड़ी और स्वच्छता वाले शहर को सम्मान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 72 शहरों को हटा दिया गया था, सिर्फ दो ही क्राइटेरिया रखे हैं. स्वच्छता जोड़ी और स्वच्छता शहर टॉप फाइव में रहेंगे. वह स्वच्छता लीग में रहेंगे. पुरस्कार में स्वच्छ जोड़ी और स्वच्छ शहर रखे जाएंगे.

लिस्ट में भोपाल शामिल क्यों नहीं हो पाया ?

बता दें कि भोपाल लगातार स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप शहरों में रहा है. लेकिन इस बार अहमदपुर खंती में जमा पुराना कचरा यानी लिगेसी वेस्ट बड़ी वजह बना. वहीं, सर्वेक्षण की नई गाइडलाइन के तहत जिन शहरों का लिगेसी वेस्ट पूरी तरह खत्म नहीं हुआ, उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया.भोपाल भी इसी वजह से बाहर हो गया.

इंदौर लिस्ट में शामिल

वहीं दूसरी ओर, इंदौर स्वच्छता में फिर इतिहास रचेगा.स्वच्छता की जंग में इंदौर ने डबल धमाका मचाया है. बता दें, देपालपुर को भी देश की सूची में शामिल किया गया है. वहीं, स्वच्छता जोड़ी में भी इंदौर नंबर-1 है. इसे लेकर भारत सरकार ने खास न्योता भेजा है. इंदौर के स्वच्छता मॉडल का देशभर में डंका बज रहा है. नवाचारों ने शहर को नई पहचान दिलाई है. इसे लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले कि, इंदौर की मेहनत, नवाचार और जनता के सहयोग का परिणाम मिला है.

Exit mobile version