Vistaar NEWS

Bhopal: ब्यूटीशियन से प्यार का ढोंग, फिर धर्मांतरण और मांस खिलाने का दबाव, हिंदू संगठनों का भारी हंगामा, जानें पूरा मामला

Bhopal news

फाइल फोटो

Bhopal: भोपाल से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. राजधानी के पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया. इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने महिला को धर्मांतरण और जबरन मांस खिलाने का भी प्रयास किया है. इस पूरे मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश हैं. आइए जातने है क्या है पूरा मामला.

हिंदू संगठनों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने एक बार महिला को धमकाकर पिपलानी स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था. इसकी जानकारी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के लगते ही वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी इस पूरे मामले की जानकारी दी. महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने राजगढ़ निवासी आदिल के खिलाफ केस दर्ज का जांच शुरू कर दी.

पति के साथ महिला का चल रहा था विवाद

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, महिला ब्यूटीशियन है और पति के साथ उसका विवाद चल रहा है. इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान आदिल नाम के युवक से हुई. धीरे-धीरे बात होती रही और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. महिला ने आरोप लगाया है कि आदिल ने शादी का झासा देकर करीब 1 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया.

आरोपी हुआ गिरफ्तार

महिला ने बताया है कि आरोपी ने उस मुस्लिम धर्म अपनाने और मांस खाने के लिए भी दवाब बनाया. महिला के बयान दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

ये भी पढे़ं- रीवा-मऊगंज में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, बिजली केंद्र डूबने से बत्ती गुल, कई परिवार छतों पर फंसे

Exit mobile version