Vistaar NEWS

Bhopal रेलवे स्टेशन पर टला हादसा! ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी मां-बेटी, आरक्षक की फुर्ती से बची जान

Bhopal Railway Station Accident

भोपाल: आरक्षक ने बचाई मां-बेटी की जान

Mother Daughter Rescue Incident: भोपाल रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया. प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसी मां-बेटी को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर तैनात आरक्षक ने फुर्ती दिखाते हुए बचा लिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. मां-बेटी को मामूली चोट आई है. दोनों को सुरक्षित स्टेशन से भेज दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12156) से मां और बेटी सफर कर रही थीं. इस दौरान बेटी बाथरूम चली गई. बेटी के वापस आने से पहले ट्रेन चलने लगी. मां प्लेटफॉर्म पर ही बेटी का इंतजार कर रही थी. चलती ट्रेन से बेटी ने उतरने की कोशिश की और मां ने उसकी मदद की. दोनों का संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसल गया.

दोनों प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गए. ड्यूटी पर तैनात RPF आरक्षक मधुसूदन यादव की नजर पड़ी. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए, दौड़ लगाकर मां और बेटी को बचाया. बाद में प्लेटफॉर्म पर मौजूद अन्य लोगों ने उनकी मदद की.

ये भी पढ़ें: ‘गवाही दी तो मार देंगे गोली…’, विजय मेवाड़ा मर्डर केस में गवाह की मां को पिस्टल दिखाकर धमकी

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

पूरी घटना मंगलवार (13 अक्टूबर) की सुबह 7.35 बजे की बताई जा रही है. शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर एक से रवाना हो रही थी. इस दौरान जनरल कोच से उतरने के दौरान मां-बेटी प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गईं.वहां तैनात कॉन्स्टेबल ने दोनों की जान बचाई. पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. आरक्षक की तत्परता की लोग तारीफ कर रहे हैं. मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यूजर्स इस घटना के बारे में चर्चा कर रहे हैं.

Exit mobile version