Vistaar NEWS

Swine Flu: भोपाल में खुले में थूका तो लगेगा जुर्माना, H1N1 वायरस को रोकने के लिए निगम का बड़ा एक्शन

Bhopal Spitting Fine Swine Flu

फाइल फोटो

Bhopal Spitting Fine Swine Flu: मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू लगातार पैर पसार रहा है. राजधानी भोपाल में इस संक्रमण से एक मौत का मामला भी सामने आ चुका है. इस गंभीर बीमारी के खतरे को देखते हुए अब नगर निगम प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है. H1N1 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच भोपाल नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर सख्ती शुरू कर दी है.

खुले में थूकते ही लगेगा जुर्माना

निगम की टीमें अब सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और गंदगी फैलाने वाले लोगों पर सीधे और तत्काल कार्रवाई कर रही है. बीते सोमवार को निगम की टीम ने खुले में थूकने वाले 9 लोगों को पकड़ा और उनसे मौके पर ही कुल 900 रुपए का जुर्माना वसूला. गर निगम के जोन-14 की टीम ने खजूरी बायपास इलाके में जांच अभियान चलाया.

25 किलो प्लास्टिक पॉलीथिन भी जब्त

इस दौरान टीम ने इस क्षेत्र की वाइन शॉप, अवैध अहतों और आसपास की दुकानों का निरीक्षण किया. जांच में कई जगह गंदगी मिली और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल होता पाया गया. इस पर 14 मामलों में कार्रवाई और कुल 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया. नगर निगम की टीम ने मौके से करीब 25 किलो प्लास्टिक पॉलीथिन भी जब्त की है.

BJP से लड़े चुनाव फ‍िर भी मिला सिर्फ 1 वोट, NOTA ने भी दी कड़ी टक्कर! राजस्थान में गजब नतीजा

बीते दिनों स्वाइन फ्लू से हुई थी 1 मौत

गौरतलब है कि बीते दिनों भोपाल में स्वाइन फ्लू के संक्रमण के कारण एक मौत का भी मामला सामने आया था. राजधानी भोपाल के मीनल इलाके में रहने वाले बुजुर्ग राम सिंह की सांसे स्वाइन फ्लू के चलते थम गई. धीरे-धीरे ये संक्रमण डॉक्टरों के लिए बड़ी चेतावनी बनता जा रहा है.

स्वाइन फ्लू के लक्षण

Exit mobile version