H1N1 Cases: एमपी में स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत, भोपाल में H1N1 से संक्रमित मरीज ने तोड़ा दम

H1N1 Cases: एमपी में स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत का मामला सामने आया है. भोपाल में H1N1 से संक्रमित एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया. बुजुर्ग में इन्फ्लूएंजा ए की भी पुष्टि हुई थी.
swine flu

फाइल फोटो

H1N1 Cases: मध्य प्रदेश में अब स्वाइन फ्लू का संक्रमण डरावना रूप लेता जा रहा है. प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, वहीं इस रोग के चलते तीसरी मौत का मामला भी सामने भी आया है. राजधानी भोपाल के मीनल इलाके में रहने वाले बुजुर्ग राम सिंह की सांसे स्वाइन फ्लू के चलते थम गई. धीरे-धीरे ये संक्रमण डॉक्टरों के लिए बड़ी चेतावनी बनता जा रहा है.

1 मौत इंदौर और 2 भोपाल में

इससे पहले अगस्त में इंदौर के एक निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मौत का पहला मामला सामने आया था. जिसमें उज्जैन की एक 62 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. दूसरी मामला इसी महीने की शुरूआत में इंदौर में इलाज करा रही एक महिला ने दम तोड़ दिया जो स्वाइन फ्लू और कोविड 19 दोनों से पीड़ित बताई जा रही थी. अब भोपाल में राम सिंह की मौत की एमपी में स्वाइन फ्लू से मौत का तीसरा मामला है.

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग राम सिंह को इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1) संक्रमण के चलते गंभीर रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम और एक्यूट रेस्पिरेटरी फेलियर हुआ था, जबकि वे पहले से ही हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित थे.

भोपाल में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 232 संदिग्ध सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से अकेले सितंबर महीने में ही 43 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं एक जनवरी 2026 से लेकर अब तक शहर में कुल 65 स्वाइन फ्लू के मरीज दर्ज किए जा चुके हैं.

स्वाइन फ्लू के लक्षण

  • बुखार
  • खांसी और गले में खराश
  • शरीर और बदन दर्द
  • थकान
  • सिरदर्द
  • नाक से जुड़ी समस्याएं
  • पेट की तकलीफ

ये भी पढ़ें: कोचिंग में छात्रों को देती थी UPSC परीक्षा के ट‍िप्‍स, अफसर वाला दिखाती थी रौब…, फर्जी IAS तृप्ति सिंह के खुले राज

ज़रूर पढ़ें