Vistaar NEWS

MP Board 10th Result 2026: इंतजार खत्म…द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक

MP Board 10th Result 2026

फाइल फोटो

MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के ऐसे छात्र जिन्होंने द्वितीय परीक्षा दी थी उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है. माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने कक्षा 10वीं की द्वितीय (सप्लीमेंट्री/अंक सुधार) परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है. बोर्ड आज शाम 4 बजे परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं.

इस परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अब बिना किसी देरी के डिजिटल माध्यम से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना अंकपत्र डाउनलोड कर सकते हैं. स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र को वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके वहां अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा.

छात्रों को बोर्ड की सलाह

बोर्ड ने परीक्षार्थियों को विशेष रूप से सलाह दी है कि वे अपना परिणाम देखने के बाद उसकी डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें. इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब अगली कक्षा यानी 11 वीं प्रवेश लेने योग्य हो गए हैं.

कैसे चेक करें रिजल्ट?

इन छात्रों के लिए आयोजित हुई ती परीक्षा

यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे.

ये भी पढे़ं: MP Board 10th Result 2026: इंतजार खत्म…द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक

Exit mobile version