MP Board 10th Result 2026: छात्रों का इंतजार खत्म… कल इतने बजे जारी होगा द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
सांकेतिक तस्वीर
MP Board 10th Result 2026: 10वीं की द्वितीय परीक्षाफल का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है. माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा आयोजित हाई स्कूल सेकेण्डरी (कक्षा 10वीं ) की द्वितीय परीक्षा वर्ष 2026 का परिणाम शुक्रवार, 16 जून 2026, मंगलवार को शाम 4:00 बजे घोषित किया जा रहा है. इस संबंध में मंडल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई है.
प्रेस-विज्ञप्ति जारी
मण्डल के जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा परिणाम पूरी तरह तैयार हो चुका है और इसे निर्धारित समय पर ऑनलाइन लाइव कर दिया जाएगा. इस परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकेंगे.

बोर्ड ने छात्रों को दिए जरूरी निर्देश
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे 16 जून को शाम 4 बजे के बाद ही आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम देखें. साथ ही किसी भी भ्रामक सूचना या अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा न करने की अपील भी की गई है. विद्यार्थियों के अपना रिपोर्ट कार्ड चेक करने के लिए पोर्टल पर अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी.
इन छात्रों के लिए आयोजित हुई ती परीक्षा
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे.
ये भी पढे़ं: भोपाल में किराए की कारों के नाम पर फर्जीवाड़ा, रेंट पर लेकर बेच दिया; साढ़े 3 करोड़ की 26 गाड़ियां बरामद