Vistaar NEWS

Bhopal Tiranga Yatra: विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM मोहन यादव, देशभक्ति के साथ नशा मुक्ति का भी दिया संदेश

CM Mohan Yadav

तिरंगा यात्रा, भोपाल

Bhopal Tiranga Yatra: इस बार भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, जो कि स्वतंत्रता के 79 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है. ऐसे में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. जिला भाजपा की ये तिरंगा यात्रा टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह समेत जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए.

बारिश के कारण बदल दिया गया रूट

आज सुबह 9 बजे ये यात्रा टीटी नगर स्टेडियम से शुरू हुई इसके बाद न्यू मार्केट, रोशनपुरा चौराहे से होते हुए वापस टीटी नगर आने वाली थी. लेकिन तेज बारिश और बच्चो की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा का रूट छोटा कर दिया गया. न्यू मार्केट के नानके पेट्रोल पंप चौराहे से पहले ही यात्रा को वापस टीटी नगर की ओर मोड़ दिया गया.

बुलेट से पहुंचे सीएम मोहन यादव

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलेट से पहुंचे. इसके बाद वे हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा के साथ पैदल रवाना हुए. यात्रा में शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे. बारिश के बावजूद बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ चलते नजर आए.

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि आजादी की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में तिरंगा अभियान शुरू किया गया है, जो 14 अगस्त तक गांव, शहर, जिला, संभाग और राजधानी स्तर पर चलेगा.

Exit mobile version