Vistaar NEWS

अब ट्रेन के सफर में कम लगेंगे झटके! भोपाल रेल कारखाने ने कॉइल स्प्रिंग बोगी को एयर सस्पेंशन में बदला

bhopal

भोपाल

Railway News:ट्रेन में सफर के दौरान लगने वाले झटकों और कंपन से यात्रियों को राहत दिलाने की दिशा में पश्चिम मध्य रेल के भोपाल स्थित सवारी डिब्बा पुनर्वास कारखाने ने बड़ी तकनीकी उपलब्धि हासिल की है. कारखाने में पहली बार कॉइल स्प्रिंग बोगी को एयर सस्पेंशन बोगी में बदलने का काम सफलतापूर्वक पूरा किया गया है.

रेल कोच में यात्रा होगी आरामदायक

इस बदलाव से रेल कोच में यात्रा को अधिक आरामदायक बनाने में मदद मिल सकती है.पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल के अनुसार, इस तकनीकी बदलाव के लिए कारखाने में ही एक विशेष उपकरण तैयार किया गया. इसकी मदद से बोगी के निचले ढांचे में एयर सस्पेंशन प्रणाली लगाने के लिए चारों कंसोल को निर्धारित स्थान पर सटीकता के साथ लगाया गया.

ग्वालियर हादसे में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के निर्देश

नए कंसोल लगाने का काम शामिल

इस प्रक्रिया में पुराने कंसोल को हटाकर उनकी जगह नए कंसोल और ब्रैकेट लगाने का काम शामिल था. तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण इस कार्य को कारखाने के कर्मचारियों ने सफलतापूर्वक पूरा किया. एयर सस्पेंशन प्रणाली का प्रमुख लाभ यात्रा के दौरान लगने वाले झटकों और कंपन को कम करने में मदद करना है. इससे यात्रियों को कोच के भीतर अधिक आरामदायक सफर का अनुभव मिल सकता है.

खासकर लंबी दूरी की यात्राओं में यह तकनीक उपयोगी साबित हो सकती है. रेल कारखाने की यह पहल उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करते हुए कोचों में सुधार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. साथ ही, कार्यशाला में विशेष उपकरण विकसित करने से भविष्य में इस तरह के तकनीकी बदलाव अधिक सटीकता के साथ किए जा सकेंगे.

Exit mobile version