Vistaar NEWS

ट्विशा शर्मा केस में CBI ने पेश की चार्जशीट, गिरिबाला सिंह और समर्थ पर लगीं दहेज-हत्या की धाराएं

Twisha Sharma Death Case

फाइल फोटो

भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में आज, 17 अगस्त को अहम सुनवाई हुई है, विशेष अदालत के निर्देश के मुताबिक CBI को आज मामले में चार्जशीट/फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी है. अदालत ने 11 अगस्त की सुनवाई में CBI को 17 अगस्त तक जांच पूरी कर रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था. सीबीआई द्वारा अदालत में पेश की गई चार्जशीट के अनुसार, ट्विशा की सास गिरिबाला और पति समर्थ पर दहेज और हत्या की धाराएं लगाई गई है.

636 पेज की चार्जशीट

सीबीआई ने 636 पेज की चार्जशीट रिपोर्ट कोर्ट में पेश की है. इस पर ट्विशा शर्मा के भाई आशीष शर्मा ने कहा है कि सीबीआई ने कोर्ट में बहुत लंबी चार्ट शीट पेश की है. अभी चार्ट शीट की हर पन्ने को बारीकी से देखा जा रहा है बाद में इस पर वकील चर्चा करेंगे. सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में इस घटना के बारे में की गई जांच के सभी पहलू लिखे हैं. शाम 5 बजे ट्विशा के परिजन और गिरिबाला के वकील को इस चार्जशीट की कॉपी दी जाएंगी.

अभी जारी रहेगी जांच-CBI

इस दौरान सीबीआई ने कोर्ट से कहा है कि अभी जांच जारी रहेगी. अब तक की जांच की रिपोर्ट सीबीआई ने कोर्ट को सौंप दी है. इस रिपोर्ट के आधार पर गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है. चालान में गिरीबाला और समर्थ के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2), 85, 108, 3(5) के तहत आरोप लगाए गए हैं. इसके अलावा दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत भी आरोप लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, जान लें नियम

Exit mobile version