इन महिलाओं को नहीं मिलेगी लाडली बहना योजना की अगली किस्त, जान लें नियम
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश की लाखों-करोड़ों महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई सरकारी योजनाएं चला रही है. इनमें से एक प्रमुख योजना लाडली बहना योजना है. इस योजना का लाभ हर महीने करीब 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिल रहा है. मोहन सरकार अब तक लाड़ली बहना योजना की 36 किस्तें जारी कर चुकी है, वहीं अब सभी पात्र लाभार्थियों की नजर अगली किस्त पर टिकी हुई है. बता दें कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जो योजना के नियमों और पात्रता संबंधी शर्तों का पालन करती हैं.
सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को पहले 1,250 रुपये प्रति माह देती थी, जबकि अब उन्हें हर महीने 1,500 रुपये दिए जा रहे हैं.
अब तक लाड़ली बहना योजना की 36 किस्तें जारी की जा चुकी हैं. यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है.
बता दें कि 60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलना बंद हो जाता है.
इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी महिलाओं को दिया जाता है.
लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए महिला की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होना जरूरी है.
योजना के लिए विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाएं पात्र मानी जाती हैं.
लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.
लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पाने के लिए KYC अपडेट होना जरूरी है.