Vistaar NEWS

आज से भोपाल में हॉकी का महाकुंभ, 6 देशों के बीच होंगी खिताबी जंग, चौथी बार ट्रॉफी पर होगी भारत की नजर

Bhopal Women Asian Champions Trophy today match india vs Malaysia

भोपाल में आज से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज

Women’s Asian Champions Trophy: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज से हॉकी महाकुंभ शुरू होने वाली है. नाथू बरखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आगाज होने जा रहा है. प्रतियोगिता के पहले दिन मेजबान भारतीय महिला हॉकी टीम की भिंड़त मलेशिया से होगी. दोनों देशों के बीच मुकाबला शाम 4.35 बजे खेला जाएगा. भारत के अलावा इस खेल प्रतियोगिता में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं.

चौथी बार खिताब जीतने उतरेगी टीम इंडिया

भारतीय महिला हॉकी टीम इस प्रतियोगिता में मौजूदा चैंपियन के रूप में उतरेगी. अब तक तीन बार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है. पिछले दो बार से भारतीय टीम ने लगातार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है. दक्षिण कोरिया के नाम भी तीन खिताब हैं. ऐसे में भारतीय टीम के पास चौथी बार ट्रॉफी जीतकर इस प्रतियोगिता के इतिहास की सर्वाधिक सफल टीम बनने का मौका है.

प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले होंगे

प्रतियोगिता के पहले दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे. दोपहर 1 बजे चीन और थाईलैंड के बीच पहला मुकाबला होगा. इसके बाद दोपहर 3:15 बजे जापान और दक्षिण कोरिया की भिड़ंत होगी. भारत और मलेशिया के बीच शाम 4.30 बजे हॉकी का मुकाबला होगा. इंडियन टीम लीग स्टेज में पांच मुकाबले खेलेगी. मलेशिया के बाद 21 नवंबर को भारत का मुकाबला दक्षिण कोरिया, 22 नवंबर को थाईलैंड, 24 नवंबर को चीन और 25 नवंबर को जापान से होगा.

सुखविंदर सिंह की शानदार प्रस्तुति

भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण लगभग 900 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है. यहां विश्वस्तरीय खेल संरचनाओं को विकसित किया गया है. देश के फेमस गायक सुखविंदर सिंह ‘चक दे इंडिया’ और ‘जय हो’ जैसे गानों की प्रस्तुति देंगे. सीएम मोहन यादव इस प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मौजूद रहेंगे.

Exit mobile version