Vistaar NEWS

‘मैं तुम्हारे लिए लॉयल हूं….’, एक मैसेज और खत्म कर ली जिंदगी, युवती ने भोपाल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

symbolic image

सांकेतिक तस्वीर

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से डिप्रेशन में थी. सुसाइड से पहले उसने अपने बॉयफ्रेंड को मैसेज किया था, जिसमें लिखा था कि मैं तुम्हारे लिए हमेशा से लॉयल रही हूं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. मृतका का नाम वैशाली (22 साल) बताया जा रहा है. वह भोपाल में किराये के मकान में रहती थी और साड़ी की दुकान में नौकरी करती थी. इसके साथ ही इवेंट्स में एंकरिंग भी करती थी. उसका एक बॉयफ्रेंड भी था, आत्महत्या से पहले युवती ने उसे व्हाट्सएप पर मैसेज किया था.

इसमें लिखा था कि सॉरी यार, मैंने तुम्हारे साथ बहुत बुरा किया था. मुझे माफ कर देना. आई लव यू. मैसेज में आगे लिखा कि आज तुमसे सारी चीजें खत्म कर रही हूं. तुम अपना गुस्सा ठीक कर लेना. मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था. बाकी मैंने कभी धोखा नहीं दिया. इस मैसेज को भेजने के बाद शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात युवती ने फांसी लगा ली.

युवती को थी डिप्रेशन और माइग्रेशन की शिकायत

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि मृतका वैशाली ने 20 दिनों पहले नौकरी छोड़ दी थी. इसके बाद कटनी स्थित अपने घर चली गई थी. इसके बाद 2 सितंबर को भोपाल वापस लौटी थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती को डिप्रेशन की समस्या थी. उसे माइग्रेन की भी शिकायत थी. मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं और पिता का पहले निधन हो चुका है.

ये भी पढ़ें: कोचिंग में छात्रों को देती थी UPSC परीक्षा के ट‍िप्‍स, अफसर वाला दिखाती थी रौब…, फर्जी IAS तृप्ति सिंह के खुले राज

पुलिस ने वैशाली का मोबाइल जब्त किया

भोपाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. युवती का मोबाइल जब्त कर लिया गया है. चैट्स, मैसेज, वीडियो और फोटोज की बारीकी से जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सुसाइड के पीछे क्या वजह है, अब तक पता नहीं चल पाया है. हर एंगल से जांच की जा रही है.

Exit mobile version