Vistaar NEWS

MP News: बीजेपी की 106 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित, 41 आमंत्रित सदस्य शामिल

BJP state president Hemant Khandelwal (File Photo)

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल(File Photo)

MP BJP: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार (23 जून) को प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी. इसमें 106 सदस्यों को शामिल किया गया है. वहीं, स्थाई आमंत्रित सदस्यों में 41 नेताओं को शामिल किया गया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही पूर्व विधायक और मौजूदा विधायक को भी इस सूची में जगह मिली है. राज्यसभा सांसद और कई अन्य बड़े नेताओं को भी मौका मिला है.

सुमित्रा महाजन बनीं स्थायी आमंत्रित सदस्य

स्थाई आमंत्रित सदस्यों में सीनियर नेता सत्यनारायण जटिया, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विक्रम वर्मा, कप्तान सिंह सोलंकी, सुरेश पचौरी, सितारा शर्मा, गिरीश गौतम, जयंत मलैया सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है.

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने दी बधाई

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यसमिति घोषित होने पर सभी सदस्यों को बधाई दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.

मुस्लिम महिला को मिली जगह

कार्यसमिति की सूची में मुस्लिम महिला बिलकिस जहां को जगह मिली है. केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार, कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार में इकलौते ईसाई मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

इन नेताओं को भी मिली जगह

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायती राज मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, संपतिया उइके, विजय शाह, कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार, उदय प्रताप सिंह, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, चेतन कश्यप और कृष्णा गौर को कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है.

Exit mobile version