Vistaar NEWS

‘पहले पश्चाताप यात्रा निकालें’, BJP नेता अजय सिंह यादव ने कहा – दिग्विजय सिंह की ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ राजनीतिक प्रपंच

bjp leader Ajay Singh Yadav on digvijaya singh sanatan swabhiman yatra

बीजेपी नेता अजय सिंह यादव और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ निकालने वाले हैं. ये यात्रा उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जाएगी. इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी ने इस यात्रा को प्रपंच बताया है. बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव का कहना है कि आज दिग्विजय सिंह का सनातन प्रेम महज एक राजनीतिक प्रपंच और प्रोपेगेंडा है.

‘तुष्टिकरण की राजनीति’

बीजेपी नेता अजय सिंह यादव ने वीडियो जारी करके कहा कि प्रभु श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था, विश्वास और श्रद्धा के प्रतीक हैं. जब दिग्विजय सिंह सनातन के नाम पर यात्रा निकालने और सनातन आस्था की बात करते हैं, तो उन्हें देश की जनता को जवाब देना पड़ेगा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण में अड़चनें क्यों डालीं?

उन्होंने आगे कहा कि मंदिर निर्माण के उपरांत जब कांग्रेस नेताओं को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया. तब उस आमंत्रण को ठुकराने का महापाप कांग्रेस के नेताओं ने क्यों किया? सनातन धर्मावलंबी दिग्विजय सिंह की राजनीति और उनके पुराने बयानों को भूले नहीं हैं. उनकी राजनीति हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति के लिए जानी गई है.

ये भी पढ़ें: उज्जैन से अयोध्या पदयात्रा करेंगे दिग्विजय सिंह, ‘सनातन स्वाभिमान यात्रा’ की घोषणा, लोगों से जुड़ने की अपील

‘पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए’

अजय सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह को सनातन के नाम पर राजनीतिक यात्रा निकालने के बजाय पहले अपने पुराने बयानों और तुष्टिकरण की राजनीति के लिए पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए. सनातन समाज सब देख और समझ रहा है. केवल यात्रा निकालने से किसी का सनातन प्रेम प्रमाणित नहीं होता.

Exit mobile version