Vistaar NEWS

‘मृत पड़ी पार्टी कुछ तो कर रही…’, कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्यालय घेराव पर भाजपा का तंज

MLA Sanjay Pathak taunts Congress's performance

विधायक संजय पाठक का कांग्रेस के प्रदर्शन पर तंज

MP News: देशभर में कांग्रेस पार्टी मुख्‍य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के के इस्‍तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में मध्‍य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में भोपाल में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रदेश अध्‍यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ने मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे. कार्यालय के घेराव के लिए निकले कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई. कई कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए. पुलिस ने उन्‍होंने राेकने के लिए वाटर कैनन का इस्‍तेमाल किया.

कांग्रेस के प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह

कांग्रेस के इस प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह द इंडियन एक्सप्रेस की वो रिपोर्ट है, जिसमें चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की तरफ से बीते 10 महीनों में चुनावी सूची और एसआईआर से जुड़े कुछ फैसलों पर कम से कम 14 आपत्त‍ियां दर्ज करने वाली बात सामने आई थी.

भाजपा विधायक ने कांग्रस पर साधा निशाना

कांग्रेस के इस प्रदर्शन और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग पर भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक संजय पाठक ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक काम अच्छा कर रही है, जो मृत पड़ी कांग्रेस थी वह कुछ तो कर रही है. झूठ बोले सत्य बोले बे बुनियाद बातों को उठा पहले तो कांग्रेस चुनाव के दौरान जीवित हो रही है.

संजय पाठक ने कहा कि जीतित होने के लिए कांग्रेस को कुछ ना कुछ करना चाहिए. वोट चोरी हुई है या नहीं हई है इसका निर्णय चुनाव आयोग कर सकता है. कोई नेता बैठकर नहीं कर सकता है, अगर हमकों वोट मिला है तभी हम विधायक बने हैं. उन्‍होंने कहा कि मतदाता से जाकर पूछना चाहिए कि क्या कांग्रेस को उन्‍होंने वोट दिया.

विधायक ने कहा कि जब मतदाता बोले कि हमने वोट नहीं दिया और विधायक जीत गया तब तो वोट चोरी होती है. विधायक ने आगे कहा कि कांग्रेस को कुछ न कुछ करने के लिए आरोप लगाकर सनसनी फैलाना होती है कांग्रेस के लोगों को यही काम है.

ये भी पढे़ं- ‘चुनाव आयोग की छव‍ि हो रही खराब…’, पूर्व चुनाव आयुक्त ने क्‍यों कहा- SIR का कुछ मतलब नहीं

Exit mobile version