कल होने वाली मध्य प्रदेश की कैबिनेट मीटिंग कैंसिल, जल गंगा संवर्धन अभियान के चलते हुई स्थगित
File Photo.
MP News: मध्य प्रदेश की मंगलवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग कैंसिल कर दी गई है. बताया जा रहा है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के चलते मंत्रिमंडल की बैठक को स्थगित किया गया है. प्रदेश के सभी 55 जिलों में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया है. जल गंगा संवर्धन अभियान-2006 के समापन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजगढ़, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देवास और राजेंद्र शुक्ल रीवा में मुख्य अतिथि होंगे.
मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जिला पंचायतों को दी गई जिम्मेदारी
इसके अलावा मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और जिला पंचायत अध्यक्ष को चीफ गेस्ट बनाया गया है. ये सभी अपने-अपने जिलों में चीफ गेस्ट होंगे और कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे. इसके पहले 30 जून को कैबिनेट की मीटिंग तय की गई थी. लेकिन सोमवार देर शाम इसे स्थगित करने का फैसला लिया गया.
हर जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम
प्रदेश भर में 30 जून को जल गंगा संरक्षण अभियान का समापन समारोह रखा गया है. सभी जिलों के कलेक्टर जिला स्तरीय सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे. इस पूरे अभियान में प्रेदशभर में लगभग 3 लाख 62 हजार से ज्यादा विकास कार्य किए गए हैं. सभी मंत्री अपने जिले और प्रभार वाले जिलों में रहेंगे.
23 जून को हुई थी कैबिनेट मीटिंग
इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में 23 जून को कैबिनेट मीटिंग हुई थी. इसमें जल संरक्षण, शिक्षा और किसानों से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई थी. हालांकि कैबिनेट मीटिंग स्थगित होने के बाद अगली मीटिंग के बारे में अभी कोई तारीख का फैसला नहीं लिया गया है.