Bhopal News: भाेपाल के कोलार इलाके के दामखेड़ा में कलियासोत नदी के पास चल रही एक डेयरी से गाेवंश के कटे हुए अवशेष मिलने के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति बन गई. विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की सूचना के बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह डेयरी पर दबिश दी और इसके संचालक गब्बर यादव, मुन्ना यादव और राशिद खान को गिरफ्तार कर लिया है.
मौके पर मिले अवशेषों को पुलिस ने जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपियाें से पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि गोवंश के अन्य अंग कहां है या फिर कथित तौर पर उन्हें किन लोगों को बेचा गया. इस मामले पर विधायक
रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आरोपी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और अवैध डेयरी को हटाया जाएगा.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले में पुलिस को आशंका है कि गोवंश को सूचना के पहले ही काटा गया था और उसके अन्य अंगों को किसी दूसरी जगह ठिकाने लगाया गया है. मामले में पुलिस राशिद खान और अन्य लोगों की क्या भूमिका रही इसकी जांच कर रही है. पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं.
स्थानीय लोगों में फैला आक्रोश
घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. स्थानीय लोगों एक व्यक्ति के साथ शक के आधार पर मारपीट भी कर दी, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं. इस पूरी घटना के बाद से क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलार थाने में विरोध प्रदर्शन किया और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
पहले भी डेयरी पर हुई कार्रवाई
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, दामखेड़ा में कलियासोत नदी के पास गब्बर यादव की डेयरी लंबे समय से संचालित बताई गई है. बताया जा रहा है कि इस डेयरी पर पहले भी नगर निगम ने कार्रवाई की है. हालांकि निगम की कार्रवाई के बाद फिर से इसका संचालन शुरू होले के आराेप भी लगे हैं.
ये भी पढे़ं- MLA प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी का स्थाई वारंट जारी, हत्या की कोशिश के केस में कोर्ट हुआ सख्त
