Vistaar NEWS

CM मोहन यादव ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, बोले- विकास का कारवां निरंतर बढ़ता रहेगा

CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

Independence Day 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव में 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर आप सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं. सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट करके कहा कि मैं सबसे पहले देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले अमर शहीद सेनानियों राष्ट्र प्रेमियों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए एक विशेष त्यौहार भी है जो हमें आत्म चिंतन, भविष्य की रूपरेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को नियोजित करने का अवसर प्रदान करता है.

‘विकास का कारवां निरंतर बढ़ता रहे’

सीएम ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस महीने हम स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मना रहे हैं. इसके कुछ दिन बाद ही भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी एवं भगवान कृष्ण के साथ-साथ श्री गणेश उत्सव की लंबी परंपरा हमारी सबकी उमंग बढ़ाने वाली रहेगी. परमात्मा की कृपा से अब वर्षा भी अच्छी हो रही है जिससे किसान भाई और आम नागरिकों को राहत मिली है. प्रदेश में सरकार और समाज ने मिलकर पर्व और त्यौहार मनाने का काम किया है.

ये भी पढ़ें: MP के 20 अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित, 4 अफसरों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, 16 को सराहनीय सेवा पदक

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से मध्य प्रदेश को अनेक सौगातें मिली है. धार में टेक्सटाइल क्षेत्र में पीएम मित्रा पार्क बन रहा ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित किया जा रहा है. प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं. अन्य कई क्षेत्रों में निवेश आ रहा है. मेरा विश्वास है कि विकास का यह कारवा प्रदेशवासियों के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा.

Exit mobile version