MP Police Bharti: मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है. इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के जरिए दी.भर्ती प्रक्रिया के लिए कर्मचारी चयन मंडल जल्द ही विज्ञापन कारी करेगा.
CM यादव ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी प्रदान की. गृह विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं. कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा. इसी के साथ सीएम यादव ने आगे लिखा कि हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी प्रदान की। गृह विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 23, 2026
हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर…
यह भी पढ़ें: Harda News: हरदा में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों को जल्द भरने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने तीन दिन पहले पुलिस मुख्यालय में सीनियर अधिकारियों के साथ हुई बैठक में पुलिस विभाग खाली पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए थे. इसके बाद गृह विभाग ने अलग-अलग कैटेगरी के 9662 पदों पर भर्ती के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है. सीएम यादव ने कहा कि आने वाले महीनों में भी खाली पदों को भरने और पदोन्नति की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी.
गृह विभाग ने जारी किए आदेश
जानकारी के मुताबिक गृह विभाग ने पुलिस भर्ती के लिए चार अलग-अलग आदेश जारी किए हैं, जिनमें कुल 9662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सबसे ज्यादा 7500 कॉन्स्टेबल (GD) और 1000 कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पद मंजूर किए गए हैं. इसके अलावा 655 स्टेनो कैडर और 507 सूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भी भर्ती होगी.
