Vistaar NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान पर मुख्य सचिव बर्णवाल सख्त, जमीनी समाधान पर होगा अफसरों का मूल्यांकन

Chief Secretary Ashok Barnwal takes tough stance on CM Jan Vishwas Abhiyan

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान पर मुख्य सचिव बर्णवाल सख्त

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन विश्वास अभियान को प्रभावी बनाने के लिए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल ने प्रदेश के सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारियों की परफॉर्मेंस का आकलन केवल शिकायतों के निराकरण की संख्या से नहीं, बल्कि फील्ड भ्रमण के दौरान मिलने वाली शिकायतों में आई कमी के आधार पर किया जाएगा.

मुख्य सचिव का क्या कहना है?

मुख्य सचिव ने कहा कि जन विश्वास अभियान के दौरान सरकारी योजनाओं से जुड़े नए आवेदनों को प्राप्त कर उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए. अभियान से जुड़े विभागों के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए विस्तृत निरीक्षण पत्र भी तैयार किए जाएंगे, ताकि जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन का सही आकलन हो सके.

बैठक में उद्यम संवाद कार्यक्रम के तहत उद्योगों से संबंधित अनुमतियों (क्लीयरेंस) और लोक सेवा गारंटी के मामलों का भी समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए. जिन शिकायतों का जिला स्तर पर समाधान संभव नहीं होगा, उनकी जानकारी संबंधित अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव को भेजी जाएगी, ताकि उच्च स्तर पर उनका निराकरण कराया जा सके.

अभियान की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी

मुख्य सचिव ने बताया कि अभियान की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी. इसके लिए रोस्टर प्रणाली और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल को भी अभियान से जोड़ा गया है. सभी जिलों में शिकायतों और उनके निराकरण की नियमित समीक्षा होगी.

ये भी पढ़ें: हूटर लगाने वालों की खैर नहीं, कटेगा चालान, MP में 10 अगस्त तक चलेगा वाहन चेकिंग अभियान

योजनाओं की व्यापक समीक्षा होगी

आदेश के अनुसार संभागायुक्त अपने संभाग के सभी जिलों का स्वयं निरीक्षण करेंगे और फील्ड स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे. जिन जिलों का दौरा मुख्यमंत्री या मुख्य सचिव करेंगे, वहां केवल संबंधित क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले के कामकाज और योजनाओं की व्यापक समीक्षा की जाएगी.

Exit mobile version