CM Mohan Yadav Dubai Visit: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दौरे पर हैं. उन्होंने मंगलवार (8 सितंबर 2026) को दुबई के ‘बिजनेस बे’ में आयोजित ‘इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश’ (Invest in Madhya Pradesh) कार्यक्रम को संबोधित किया. इस इंटरएक्टिव सेशन में निवेशक और उद्योगपति समेत कई लोग शामिल हुए. सीएम ने कहा कि नेतृत्व करना उत्कृष्ट भाव होता है. पीएम मोदी ने कई बदलाव किए हैं.
‘मध्य प्रदेश हीरे की धरती है’
सीएम मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि विकास पर विश्वास करने की जगह दुबई है. ये वैश्विक व्यापार का केंद्र है. उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश हीरे की धरती है. जहां जमीन के नीचे भी हीरे मिलते हैं और ऊपर भी वीरों के हीरे मिलते हैं. सोने की खदान कटनी और सिंगरौली में मिलती हैं.
सब्सिडी का जिक्र करते हुए कहा कि 5 स्टार और 7 स्टार होटल को बनाने पर 100 करोड़ के खर्च पर 30 करोड़ की सब्सिडी हमारी सरकार देगी. मध्य प्रदेश सबसे सस्ती बिजली देने वाला राज्य है. एमपी से सस्ती बिजली दुनिया में कहीं नहीं मिलेगी. ग्रीन एनर्जी के लिए हमारी सरकार हर प्रयास कर रही है. हमारे बीच दूरी भले हो लेकिन मध्य प्रदेश आपको बुलाता है. मैं ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (GIS) का निमंत्रण लेकर आया हूं. मैं सिर्फ एक मुख्यमंत्री नहीं हूं बल्कि 11 विभागों की जिम्मेदारी भी संभालता हूं. व्यवसाय को सरल बनाने के लिए हमने कई प्रकार के नियमों को खत्म किया है.
आज दुबई में शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन श्री Abdallah Sultan Al Owais जी से भेंट कर मध्यप्रदेश और शारजाह के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की। उन्हें GIS-2027 के लिए आमंत्रित भी किया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 8, 2026
इस… pic.twitter.com/lXXwYADmVu
अब्दुल्ला सुल्तान अल औवेस से मुलाकात
मुख्यमंत्री यादव ने मंगलवार को दुबई में शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन अब्दुल्ला सुल्तान अल औवेस से मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि मध्यप्रदेश और शारजाह के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा की. उन्हें GIS-2027 के लिए आमंत्रित भी किया.
ये भी पढ़ें: दुबई से MP आएगा बड़ा इन्वेस्टमेंट! तीन दिन के UAE दौरे पर जा रहे CM मोहन यादव
पोस्ट में आगे लिखा कि इस अवसर पर ‘मध्यप्रदेश-शारजाह बिजनेस फोरम’ के गठन का प्रस्ताव रखा गया. इसके माध्यम से दोनों क्षेत्रों के उद्यमियों के बीच सेक्टर-आधारित B2B बैठकों को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, शारजाह की अग्रणी कंपनियों को प्रदेश के फूड पार्क, कोल्ड चेन, लॉजिस्टिक्स, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल्स, नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यटन परियोजनाओं में निवेश के लिए आमंत्रित किया.
