MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल में पुलिस मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रकार के अपराधों पर कार्रवाई की जा रही है. नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अपराधी हो उसे बचने का मौका ना मिले.
MP पुलिस देशभर की पुलिस से अच्छी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश की पुलिस देशभर की पुलिस से बहुत अच्छी है. आज कई मामलों को लेकर बैठक की गई है. कहीं भी कोई अपराधी ना पनपे, इसको लेकर मीटिंग में चर्चा की गई है. एमपी में पुलिसिंग की कोई समस्या नहीं है.
‘पुलिस संबंधी भविष्य की भर्ती और प्रमोशन को लेकर चर्चा हुई’
वहीं पुलिस विभाग में प्रमोशन को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बात की. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा, ‘सबसे ज्यादा पुलिस विभागों में प्रमोशन हुआ है. लगभग 25000 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को लाभ मिला. 18000 की भर्ती निकाल रहे हैं, आने वाले समय में 3-4 हजार और भी भर्ती रहेंगी. वहीं सितंबर में 18000 पुलिस कर्मियों की भर्ती होगी.’
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने UCC पर कहा, "हमारे लिए सौभाग्य की बात है, ये मध्य प्रदेश की धरती है जहां पर राम, रहीम, रोबिन सबके लिए एक कानून की बात कही है। आज उसका अध्यादेश कानून का रूप लेते हुए विधानसभा के पटल पर पेश हुआ है… इससे सबसे ज्यादा लाभ मुसलिम… pic.twitter.com/T5Xz6QQFEX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026
‘UCC से सबसे ज्यादा फायदा मुस्लिम महिलाओं को होगा’
मुख्यमंत्री ने मीटिंग को लेकर बताया, ‘चीफ सेक्रेटरी के साथ बैठक करके पुलिस की बेहतरीन के लिए काम कर रहे हैं. अधिकारियों को दिशा निर्देश आज जारी कर दिए हैं.’
वहीं यूसीसी पर बोलते हुए मुख्मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि इससे सबसे ज्यादा फायदा मुस्लिम महिलाओं को होगा. मेरे विपक्ष के साथियों से भी थे, जो UCC बिल के लिए साथ आए. मध्य प्रदेश में कोई असर नहीं है. हम जनता के बीच जाकर काम करने वाले लोग हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को हलाला से मुक्ति मिलेगी.
