Vistaar NEWS

‘अराजकता फैला रहे राहुल गांधी…’, CJP प्रोटेस्ट के बीच CM मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष को लेकर ये क्या कह दिया?

CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव

दिल्ली की सड़कों पर इस समय चारों चारों तरफ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच खीचतान मची हुई है. कई सीजेपी कार्यकर्तांओं को अब तक दिल्ली पुलिस हिरासत में ले चुकी है तो वहीं प्रदर्शनकारी भी दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. INDIA ब्लॉक के नेताओं ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया है. इसी बीच सीएम मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से जब जनता किसी दल को पांच साल के लिए जनादेश देती है, तो विपक्ष की जिम्मेदारी होती है कि वह अपनी भूमिका का निर्वहन करे, संगठन को मजबूत बनाए और यह आत्ममंथन करे कि जनता उससे दूर क्यों हो रही है. इसके बजाय राहुल गांधी और उनके साथी यदि अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास करते हैं, जो उचित नहीं है. मैं इसकी निंदा करता हूं.

निर्वाचन आयोग का विरोध क्यों-सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह निर्वाचन आयोग का विरोध क्यों करती है, जबकि दूसरी ओर केरल में उसकी सरकार है. यदि उसे निर्वाचन प्रक्रिया पर आपत्ति है, तो उसे अपने राजनीतिक निर्णयों और रुख पर भी विचार करना चाहिए. तमिलनाडु में डीएमके से अलग होकर विजय के साथ खड़े होने जैसे राजनीतिक घटनाक्रम भी जनता देख रही है.

कांग्रेस की कमजोर होती स्थिति-सीएम मोहन यादव

उन्होंने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस की कमजोर होती स्थिति भी उसके लिए आत्ममंथन का विषय होनी चाहिए. कांग्रेस को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले अपने भीतर झांकने और अपनी राजनीतिक स्थिति का विश्लेषण करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा कि आज भारत आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है. विपक्ष को भी इन उपलब्धियों पर सार्थक चर्चा करनी चाहिए और लोकतंत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सकारात्मक एवं रचनात्मक तरीके से करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-भिलाई के होटल में सनसनी: हरिराज होटल के बाथरूम में मिला स्पाइ कैमरा, आरोपी स्टाफ फरार… पुलिस जांच में जुटी

Exit mobile version