Madhya Pradesh में आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं निकालेगी सरकार
मध्य प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार की तरफ से बड़ी राहत वाली खबर आई है. नौकरी जाने की खबरों पर अब सीएम मोहन यादव ने खुद साफ-साफ जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा है कि किसी भी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं हटाया जाएगा. जिस तरह से अभी नौकरी चल रही है, वैसे ही आगे भी चलती रहेगी. सीएम ने यह भी कहा कि नौकरी छीनने वाली बातें सिर्फ अफवाह हैं, इन पर ध्यान न दें.



