PM Fasal Bima Yojana: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि 1460.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे. यह राशि प्राकृतिक आपदाओं के कारण प्रभावित हुई फसलों के मुआवजे के तौर पर दी जा रही है ताकि किसानों को आर्थिक संबल मिल सके.
किसानों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी
सबसे बड़ी बात ये है कि मध्य प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को अगले 5 साल के लिए बढ़ा दिया है. इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने 11,600 करोड़ रुपये से अधिक का बजट भी स्वीकृत किया है. इस योजना से डायरेक्ट दस लाख से ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे.
सीएम मोहन यादव ने कहा है कि…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा ‘इस बार अल-नीनो प्रभाव के कारण अच्छे मानसून का अनुमान नहीं है. ऐसी स्थिति में किसान भाई अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा निर्धारित तिथि से पूर्व करवा लें जिससे उपज में हानि होने पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके. मध्यप्रदेश सरकार हर परिस्थिति में कृषकों के साथ है एवं कृषकों के हित के लिए निरन्तर कार्य कर रही है.’
आपका नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा की लिस्ट में है या नहीं. आप इसे अपने घर बैठे ऑनलाइन तरीके से चेक कर सकते हैं. इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपनी फसल बीमा की राशि (Claim Status) चेक कर सकते हैं.
1.सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाएं.
2.होमपेज पर दिए गए Application Status (आवेदन की स्थिति) विकल्प पर क्लिक करें.
3.अपना Receipt Number (रसीद संख्या) या Policy ID भरे.
4.स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा (Captcha) कोड को भरकर Check Status पर क्लिक करें.
ये भी पढ़ें: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध B.Ed कॉलेजों की अनियमितता का मामला, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जांच शुरू की
