Congress Candidate Announcement: राज्यसभा चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस राज्यसभा में उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है. जिसके बाद से कांग्रेस लगातार हमलावर है और अपना प्रत्याशी उतारने के लिए कमर कस ली है.
दरअसल, जब से भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है. एमपी कांग्रेस लगातार हमलावर है. कांग्रेस हरदीप पुरी का नाम एप्सटीन फाइल से जोड़ रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार लगातार एप्सटीन फाइल को लेकर हमलावर हैं. कांग्रेस के पास अब तीसरे प्रत्याशी का नाम फाइनल करने के लिए बहुत कम समय बची है, क्योंकि 2 नवंबर को नामांकन का आखिरी दिन है.
महिला प्रत्याशी को मिल सकता है मौका
कांग्रेस के प्रत्याशी का नाम कल तक फाइनल होने की पूरी उम्मीद है. सूत्रों की मानें तो कांग्रेस महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है. पार्टी में नेताओं के अंदर उम्मीदवार के चयन को लेकर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस के पास जीत का आंकड़ा नहीं है, लेकिन इसके बावजूद भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी की है.
तीसरा प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस!
बता दें, इससे पहले भी कांग्रेस ने अपना तीसरा उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में उतारा था. लेकिन नामांकन भरने के बाद प्रत्याशी का फॉर्म रद्द हो गया. आरोप है कि उन्होंने अपने ऊपर दर्ज एक एफआईआर की जानकारी छिपाई है. जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए. अब एक बार फिर हरदीप पुरी को भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है. जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी उतारने के फिराक में है.
