Vistaar NEWS

‘ज्ञानेश नहीं मूर्खेष हैं, इनको फांसी पर लटकाना चाहिए…’, कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया का विवादित बयान

Kantilal Bhuria

कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया

MP News: भोपाल में कांग्रेस ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और कार्यकर्ता ने मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय का घेराव करने पहुंचे. ऐसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने मंच से एक विवादित बयान दिया.

कांतिलाल भूरिया ने ज्ञानेश कुमार को कहा कि ‘ज्ञानेश नहीं ये मूर्खेष हैं. ज्ञानेश कुमार को फांसी पर लटकाना चाहिए, तब जाकर देश की जनता का आक्रोश कम होगा. भूरिया ने कहा कि नरेंद्र मोदी अडानी अंबानी के चौकीदार हैं.

कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग के लोग देश में लोकतंत्र को सविधान को खत्म करना चाहते हैं. ऐसे लोग देश के लिए कंलक हैं, देश माफ नहीं करेगा. चाहे ज्ञानेश हों या नरेंद्र मोदी हों. सब कुछ नरेंद्र मोदी के इशारे पर हो रहा था. चुनाव आयोग स्‍वातंत्र होता है. लेकिन आयोग उनके अंडर में काम कर रहा था, ज्ञनेश मुर्खेश हैं, ज्ञानेश को फांसी पर लटकाना चाहिए.

मतदान का गलत उपयोग किया गया – कांतिलाल भूरिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कहा कि आम आदमी के वोट का दुपयोग कोई नहीं कर सकता, लेकिन भाजपा लोगों के मतदान का गलत उपयोग कर रहे, वोट का फायदा उठाया गया है. खुद बटन दबा रहे और सरकार बना रहे. राहुल गांधी ने सच कहा है कि लोगों के मतदान का गलत उपयोग करके केंद्र में और मध्‍य प्रदेश में भाजपा बैठी है.

ईवीएम सबसे बड़ी दुश्‍मन – भूरिया

हमारी सबसे बड़ी दुश्‍मन ईवीएम है, जब विदेशों में इसका उपयोग नहीं हो रहा तो यहां कैसे हो रहा. अब बैलेटपेपर से चुनाव होना चाहिए. अब ईवीएम से चुनाव नहीं होना चाहिए. दिल्‍ली से नरेंद्र मोदी को वापस भेजो. नरेंद्र मोदी कोई काम के नहीं हैं.

ये भी पढे़ं- ‘मृत पड़ी पार्टी कुछ तो कर रही…’, कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्यालय घेराव पर भाजपा का तंज

Exit mobile version