CM Mohan Yadav Reaction: दतिया उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस से हार झेलनी पड़ी है. कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6029 वोटों से हरा दिया है. इसे लेकर सीएम मोहन यादव का रिएक्शन सामने आया है. मीडिया से बात करते हुए कहा कि जनता का निर्णय शिरोधार्य करते हैं.
‘पिछले चुनाव से 1700 वोट ज्यादा मिले’
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सीट कांग्रेस के पास है. यह अलग बात है कि पिछले विधानसभा चुनाव से भी हमने 1700 वोट ज्यादा पाए हैं. चुनाव और जनतंत्र में हमारे प्रति जनता का विश्वास है. बीते विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने प्रदेश की सभी 29 सीटें जीती हैं. ये आजादी के बाद पहली बार हुआ है. लोकसभा के बाद विधानसभा के उपचुनाव में बुदनी की सीट बीजेपी ने अपने पास रखी.
उन्होंने आगे कहा कि अमरवाड़ा की कांग्रेस की सीट भी बीजेपी ने जीती. यह हमारा ट्रैक रिकॉर्ड है. इसी के साथ-साथ तीनों राज्यसभा की सीट आजादी के बाद वह भी भारतीय जनता पार्टी ने जीती. मैं फिर कहना चाहूंगा कि लोकतंत्र में चुनाव इसी बात के लिए होते हैं. हमने अपनी बात रखी, कांग्रेस ने अपनी बात रखी. जनता ने जो निर्णय किया, हम उसको शिरोधार्य करते हैं और उम्मीद करते हैं. आने वाले चुनाव में और ताकत से लड़ेंगे और जीतेंगे.
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने की कार्रवाई की बात
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने चुनाव प्रभावित करने वालों पर कार्रवाई की बात कही हैं. उन्होंने कहा कि परिणामों की समीक्षा करेंगे. समीक्षा के बाद आगामी रणनीति तय होगी. इसके साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है. कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर हो, उसे अनुशासन में रहकर कार्य करना होगा. कोई भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी.
