Vistaar NEWS

भोपाल में शिक्षकों के प्रदर्शन में पहुंचे दिग्विजय सिंह, 16 दिन से भूख हड़ताल कर रहे टीचर अभ्यर्थी

Digvijaya Singh attends teachers' protest in Bhopal.

भोपाल में शिक्षकों के प्रदर्शन में पहुंचे दिग्विजय सिंह

Bhopal News: भोपाल में चल रहे शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन को कांग्रेस ने अपना पूरा समर्थन दे दिया. शहर के नीलम पार्क में 16 दिनों से अपनी मांगो को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच पूर्व मुख्‍यमंत्री द‍िग्वि‍जय सिंह और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पहुंचे हैं. धरने पर बैठे वर्ग1, वर्ग 2 और वर्ग 3 के शिक्षक लगातार पदों में वद्ध‍ि और चयनित शिक्षकों की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं.

पहले भी शि‍क्षकों के बीच पहुंचे थे दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह इससे पहले 26 अगस्‍त को भी शिक्षकों के प्रदर्शन में शामिल हुए थे और उन्‍होंने धरने पर बैठे सभी शिक्षकों की मांग को सही बताते हुए सरकार से इसका जल्‍द ही समाधान निकालने की मांग की थी. उन्‍होंने कहा था कि यदि शिक्षकों की मांग नहीं मानी गई ताे शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर से वे खुद 24 घंटे की भूख हड़ताल करेंगे. शिक्षकों के बीच पहुंचे पर धरने में शमिल कई महिला शिक्षकों ने उन्‍हें राखी भी बांधी थी.

मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का रोका काफिला

भोपाल के नीलम पार्क में धरने पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थियों ने कल अपनी मांगो को लेकर मुख्‍यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले को रोक लिया. उन्‍होंने अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा.अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे भर्ती प्रक्रिया का इंतजार सालों से कर रहे हैं. उनका कहना है कि नए यानी फ्रेश पदों पर अभी तक भर्ती नहीं निकली है.

पद बढ़ाने की मांग

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की प्रमुख मांगो में माध्‍यमिक शिक्षक भर्ती वर्ग-2 में कम से कम 10 हजार पद बढ़ाना और प्राथमिक शिक्षक भर्ती वर्ग*3 के पद बढ़ाकर कम से कम 25 हजार करना शामिल है. इसके साथ ही शिक्षकों की मांग है कि दूसरे चरण की प्रक्रिया और परामर्श जल्‍द से शुरू किया जाए. वहीं वर्ग-3 में विशेष शिक्षक के बचे हुए सभी खाली पदों को सामान्‍य अभ्‍यर्थियों के लिए उपलब्ध कराने की मांग की गई है.

ये भी पढे़ं- शिक्षक दिवस पर MP के 33 शिक्षकों का होगा सम्मान, राज्य स्‍तरीय कार्यक्रम में मिलेगा पुरस्‍कार

Exit mobile version