दिग्विजय सिंह ने RSS के रजिस्ट्रेशन और फंडिंग पर उठाए सवाल, बोले – उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए

Digvijaya Singh Targets RSS: चंपत राय पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अयोध्या में भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है. सबसे भ्रष्ट व्यक्ति चंपत राय हैं, जो इस पूरे कार्य के सर्वेसर्वा बने हुए हैं. देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति पर चिंता जाहिर की
Digvijaya Singh

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

Called Champat Rai Corrupt: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के रजिस्ट्रेशन और फंडिंग को लेकर सवाल उठाए हैं. इसके साथ ही राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से आरएसएस के फंड की जांच करने की मांग की है.

‘उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए’

दिग्विजय सिंह सीहोर पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए RSS की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा दिए. उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए कहा कि देश में किसी भी समिति या आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन और बैंक खाते का होना जरूरी होता है. आरएसएस एक ऐसी संस्था है, जिसका कोई ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन नहीं है. पैसा जाता कहां है. इस मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए.

चंपत राय को बताया भ्रष्ट

चंपत राय पर हमला बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अयोध्या में भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है. सबसे भ्रष्ट व्यक्ति चंपत राय हैं, जो इस पूरे कार्य के सर्वेसर्वा बने हुए हैं. देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक और प्रशासनिक स्थिति पर चिंता जाहिर की. इससे बदतर हालत पहले कभी नहीं देखे.

ये भी पढ़ें: शादी, तलाक और लिव-इन रिलेशनशिप के बदलेंगे नियम, MP में जल्द लागू हो सकता है UCC, सीएम मोहन यादव ने दिए संकेत

फंड की जांच की जानी चाहिए

कांग्रेस नेता ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से RSS को मिलने वाले दान की जांच करने की मांग की है. उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता मोहनीश जबलपुरे के पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि जबलपुरे ने बताया कि RSS ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर देश भर में 7 करोड़ से ज्यादा खाने के पैकेट, एक करोड़ से अधिक राशन के थैले समेत लाखों की संख्या में अन्य सामान बांटने की जानकारी दी है.

ज़रूर पढ़ें